500 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 18 की मौत

वहीं राहत कार्य में पुलिस के मुताबिक खाई से अबतक 18 लोगों का शव निकाला जा चुका है। हादसा नाहान जिला मुख्यालय से करीब 130 किलोमीटर दूर सांगराह तहसील के पास हुआ। निजी बस यात्रियों को लेकर पुनरधार से सोलन जा रही थी। भरारी गांव के नजदीक यह दुर्घटना हो गई। सिरमौर राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में से एक है। वहां बसें बहुत कम चलती हैं इसलिए बस में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे।
पुलिस अधीक्षक सुमेधा द्विवेदी ने बताया कि बस यात्रियों को लेकर पुनरधार से सोलन जा रही थी. बस मुश्किल से पांच किलोमीटर आगे ही पहुंची होगी तभी यह दुर्घटना हो गई। 14 लोग घायल हैं, जिसमें से कुछ ही हालत गंभीर है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मृतकों की तादाद बढ़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications