D-कंपनी के इशारे पर होती थी फिक्सिंग, दाउद और छोटा शकील बने आरोपी

फिक्सिंग में अंडरवर्ल्ड के कनेक्शन का खुलासा करने वाले वाली दिल्ली पुलिस ने इसी आधार पर दाऊद और शकील को भी आरोपी बनाया है। साथ ही तीनों क्रिकेटरों समेत इस मामले में गिरफ्तार 23 लोगों के खिलाफ मकोका के तहत केस दर्ज करने के फैसला किया है।
मकोका कोर्ट ने ये अर्जी खारिज कर सभी को 18 जून तक के लिए जेल भेज दिया। इस बीच दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि उसके पास आरोप साबित करने के पर्याप्त सबूत हैं। दाऊद और छोटा शकील पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं इसलिए उन लोगों से जुड़े खिलाडिय़ों पर भी माकोका लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications