मुलायम ने उड़ाया बेटे टीपू का मजाक, नीतीश की तारीफ

मुलायम ने जहां सुशासन का राग अलापने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारिफ की तो वहीं उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सीएम अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए उनकी खिंचाई की। अखिलेश की आलोचना करते सपा मुखिया ने कहा कि अगर अखिलेश की जगह मैं होता तो 15 दिन में ही यूपी की कानून व्यवस्था को सुधार देता। मुलायम ने कहा कि अखिलेश यूपी की कानून व्यवस्था में सुधार नहीं कर पाए हैं। अगर अखिलेश की जगह मैं होता तो प्रदेश की ये दुर्गति नहीं होती।
मुलायम सिंह ने बिहार में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए सीएम नीतीश कुमार की दिल खोल के तारीफ की। उन्होंने नीतीश की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश के नेतृत्व में बिहार में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। गैरतलब है कि इससे पहले भी मुलायम सिंह ने आडवाणी की तारीफ करते हुए अखिलेश को कानून व्यवस्था में सुधार करने की नसीहत दी थी।












Click it and Unblock the Notifications