भारतीय सेना से ज्यादा आक्रामक होने की राह पर पाक सेना
इस्लामाबाद। पाकिस्तान सेना ने जंग लड़ने का नया कॉन्सेप्ट खोज निकाला है, जिसे वो जल्द ही अपनाने जा रही है। नये तरीके से जंग लड़ने की तकनीक तालिबानी आतंकियों के खिलाफ होगी। साथ ही इस नये कॉन्सेप्ट में सरहद पर खड़ी भारत की सेना को भी ध्यान में रखा जायेगा।
जंग लड़ने में नये प्रकार की महारथ हासिल करने के लिये पाकिस्तान ने अपनी तीनों सेनाओं- थल, जल और वायु को संयुक्त मिलिट्री ट्रेनिंग देने की योजना बनायी है। इस योजना के तहत सैन्य अभ्यास इसी महीने शुरू होगा और इसका नाम होगा "अज़्म-ए-नोऊ"। इस नये कॉन्सेप्ट को 2009 में तैयार किया गया था, लेकिन अमल में अब लाया जायेगा।

पाकिस्तानी अखबार दि एक्सप्रेसि ट्रिब्यून के अनुसार सेना अध्यक्ष जनरल अशफाक परवेज़ कयानी के नेतृत्व में किये जा रहे इस सैन्य अभ्यास में आर्मी वॉर गेम्स, ऑपरेशनल प्लान, आदि शामिल हैं। युद्ध के खेल दो सप्ताह तक चलेंगे। इस सैन्य अभ्यास के बाद पाकिस्तानी सेना भारतीय सेना की तुलना में ज्यादा आक्रामक हो जायेगी। ऐसा पाकिस्तान का मानना है।












Click it and Unblock the Notifications