भाजपा अखिलेश की तारीफ कर रही है या बुराई?

लखनऊ (ब्यूरो)। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि कहा कि राज्य में लोकतंत्र की बहाली का ढिंढोरा पीटने वाली सपा सरकार पूर्ववर्ती मायावती सरकार के नक्शे कदमों पर चलने लगी है और लोगों की आवाज सुनना नहीं चाहती है। भाजपा के प्रवक्ता ने यह बयान दिया तो अखिलेश सरकार के खिलाफ लेकिन इस बयान पर सपा के एक नेता ने यह कहते हुए चुटकी ली कि जब से सरकार बनी लोग एक ही शिकायत कर रहे थे कि अखिलेश मायावती की तरह सख्त नहीं है अब कम से कम भाजपा के इस आरोप से लोगों को यह तो पता लग गया कि अखिलेश यादव भी मायावती की तरह सख्त प्रशासन चलाने के आदी है।

उधर भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि जनाक्रोश से डरी उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार विपक्षी दलों पर अलोकतांत्रिक कार्रवाई कर आवाज को दबा रही है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि अखिलेश सरकार जनसवालों से बचना चाहती है। आम जन के जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की जवाबदेही से बचती यह सरकार विरोधी दलों के नेताओं पर अलोकतांत्रिक ढंग से मुकदमे दर्ज करा रही है और उन्हें थाने में बंद करा रही है। सरकार लोकतंत्र में व्याप्त शांतिपूर्ण ढंग से विरोध का अधिकार भी छीन रही है।

Akhilesh

उन्होंने कहा कि बदायूं में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं पर मुकदमे दर्ज कराए गए। क्या अब पुतला जलाने वाले पर कार्यवाही होगी। खुद मुख्यमंत्री जब विपक्ष में थे तो कई बार अपनी बात कहने और विरोध दर्ज कराने की नीति के तहत पुतला दहन कार्यक्रमों का नेतृत्व कर चुके हैं। अब इतना बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि अपना पुतला दहन करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+