'ये जवानी है दीवानी' देखकर नाराज हुए उमर अब्दुल्लाह

श्रीनगर। हाल ही में रिलिज हुई फिल्म ये जवानी है दीवानी ने भले ही लोगों का दिल जीता हो, फिल्म में दिपीका और रमवीर की जोड़ी ने भले ही कमाल कर फिल्म को 19 करोड़ की ओपनिंग देकर रिकॉर्ड कायम की हो, लेकिन कोई ऐसा भी है जो इस फिल्म को देखकर नाराज है। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ये जवानी है दीवानी को देखकर नाराज हो गए है। उनकी नाराजगी की एक अहम वजह है।

उमऱ अब्दुल्लाह को फिल्म में दिखाए गए सीन पर आपत्ति है। दरअसल फिल्म के कुछ सीन की सुटिंग कश्मीर के गुलमर्ग में हुई है। लेकिन फिल्म में गुलमर्ग को मनाली बताया गया है। जम्मू-कश्मीर के सीएम इसी बात को लेकर नाराज है। उमर से अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्वीटर पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा है कि रणवीर और दीपिका की स्टार कास्ट वाली फिल्म ये जवानी है दीवानी फिल्म देखकर मुझे निराशा हुई।

Omar Abdullah criticizes 'Yeh Jawaani Hai Deewani'

उमर ने लिखा है कि फिल्म की शूटिंग के लिए सुविधाएं मुहैया कराने के बावजूद उन के राज्य के साथ नाइंसाफी की गई। गुलमर्ग में फिल्माए गए सीनों को मनाली का बताया गया है। उन्होंने फिल्म के निर्देशक पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा है कि फिल्म के कई सीन जम्मू-कश्मीर में फिल्माए गए है, लेकिन फिल्म में कही भी जम्मू-कश्मीर को क्रेडिट नहीं दिया गया है। उमर अब्दुल्लाह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि गुलमर्ग को मनाली दिखाया जाना निराशाजनक है। उमर के इस ट्वीट के बाद बी फिल्म के निर्माताओं की ओर से अबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+