नबंर गेम में फंसी बीजेपी, शिवराज ने मोदी को बताया नबंर-1, खुद को बताया नबंर-3

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ही बीजेपी में जारी अंर्तकलंह बाहर निकाल आई है। जहां पार्टी के अधिकतर नेता जहां गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को पीएम पद का सबसे प्रबल उम्मीदवार मानते है तो वहीं एक ऐसा गुट भी सक्रिय है जो मोदी को इस कतार में खड़ा नहीं पाता है।

इन्हीं नेताओं में से एक बीजेपी ने वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी भी है। आडवाणी ने मोदी की तुलना में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को काबित बताया तो बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह समेत खुद शिवराज सिंह चौहान खुद इसकी समीक्षा करने सामने आ गए।

narendra modi

मामले को तूल पकड़ता देख शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पीएम पद की रेस की चर्चाओं को ठंडा करते हुए मोदी को पार्टी का 'नंबर वन' बताया है। उन्होंने कहा कि वह बीजेपी के मुख्यमंत्रियों में मोदी और छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह के बाद तीसरे नंबर पर हैं।

उधर, पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें पार्टी का पॉप्युलर नेता बताया। मोदी को बेस्ट करार देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी से बेहतर नेता कोई नहीं है।

गौरतलब है कि आडवाणी ने शनिवार को ग्वालियर के एक कार्यक्रम में चौहान की जमकर तारीफ की थी। आडवाणी ने चौहान की मोदी से सीधी तुलना करते हुए उन्हें बेहतर भी बता दिया था। आडवाणी ने शिवराज सिंह चौहान को वाजपेयी जैसा नेता भी करार दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+