फिक्सिंग के फांस में फंसे श्रीनिवासन आज देंगे इस्तीफा!

n srinivasan
नयी दिल्ली। आईपीएल मैच में स्पॉट फिक्सिंग और स्ट्टेबाजी में अपने दामाद के फंसने के बाद बीसीसीआई चीफ एन श्रीनिवासन पद छोड़ने का दबाव बढ़ता जा रहा है। आईपीएल के अध्यक्ष राजीव शुक्ला के इस्तीफे के बाद उनपर दबाव और बढ़ गया है। उन्होंने अपने इस्तीफे के लिए 2 शर्ते रखी है। जिसके बाद से आज चेन्नई में बीसीसीआई की आपातकालिन बैठक बुलाई गई है। बैठक से ठीक पहले माना जा रहा है कि श्रीनिवासन अपने पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हो गए है।

सूत्रों के मुताबिक श्रीनिवासन ने इस्तीफा देने के लिए कोई शर्त नहीं रखी है। वहीं, अंतरिम अध्यक्ष के लिए जगमोहन डालमिया के नाम पर सहमति बनने की खबर है। बीसीसीआई की अहम बैठक होने वाली है, जिसमें श्रीनिवासन की किस्मत का फैसला होगा।

एन श्रीनिवासन के अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद बोर्ड के अंतरिम अध्यक्ष चुनने को लेकर माथापच्ची तेज हो गई है। इस रेस में चार नाम सामने आए हैं। बोर्ड के सदस्यों के बीच शशांक मनोहर, जगमोहन डालमिया, अरुण जेटली और शिवलाल यादव के नाम को लेकर चर्चा हो रही है।

आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग मामले में श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन की गिरफ्तारी के बाद से उन पर इस्तीफा दिए जाने का दबाव है। बीसीसीआई के उपाध्यक्षों द्वारा रविवार को आपात बैठक बुलाए जाने के बाद श्रीनिवासन पर संकट और गहरा हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+