शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे आप के केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित को सीधी चुनौती देने जा रहे हैं। केजरीवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। आप ने रविवार को इसकी घोषणा की। चुनावी खेल का मजा इस बार कई गुना बढ़ जायेगा, क्‍योंकि केजरीवाल शीला के पीछे हाथ धोकर पड़ गये हैं।

आप के नेता मनीष सिसौदिया ने बताया, "केजरीवाल दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में यह निर्णय लिया गया।" सिसौदिया ने कहा, "दीक्षित भ्रष्टाचार की मुख्य वाहक हैं और उन्हें सीधे केजरीवाल द्वारा चुनौती दी जानी चाहिए। अगर दीक्षित अपना विधानसभा क्षेत्र बदलती हैं तो वह (केजरीवाल) भी अपना विधानसभा क्षेत्र बदलेंगे।" आप ने दिल्ली विधानसभा के लिए नवम्बर में होने वाले चुनाव के लिए 12 विधानसभा सीटों के लिए 44 संभावित उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

Delhi

शीला दीक्षित दिल्ली विधानसभा की नई दिल्ली सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं। इसके पहले 1998 और 2003 के विधानसभा चुनावों में दीक्षित ने गोल मार्केट सीट से चुनाव लड़ा था और वह विजयी रही थीं। 2008 में परिसीमन के तहत गोल मार्केट विधानसभा सीट समाप्त कर दी गई और दीक्षित ने 2008 में नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ा।

खास बात यह है कि इस बार केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि अगर शीला ने चुनाव क्षेत्र बदला, तो वो भी बदलेंगे और जहां से वो लड़ेंगी, वहीं से लड़ेंगे। मजेदार बात यह है कि अगर शीला दीक्षित ने डर कर अपना चुनावी क्षेत्र बदला तो पूरी दिल्‍ली ही नहीं देश भर में उनकी किरकिरी होगी। और इसमें कोई शक नहीं कि भ्रष्‍टाचार में डूबी कांग्रेस की तुलना में केजरीवाल का पलड़ा ज्‍यादा भारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+