देश को मोदी-फाई करने के लिये नमो-नमो के गीत
नई दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का कैंडिडेट घोषित करने व उन्हें पीएम बनाने के लिये राजधानी के कंस्टीट्यूशन क्लब में संगीत और बेहतरीन धुनों के बीच नमो-नमो के गीत गाये गये। भाषण भी हुए और देश को जगाने की एक अपील भी की गई।
खास बात यह है कि यह शो भाजपा ने आयोजित नहीं किया था। इस शो का आयोजन तजिंदर पाल सिंह बग्गा के नेतृत्व में भगत सिंह क्रांति सेना ने किया था। तजिंदर सिंह भाजपा के पूर्व कार्यकर्ता हैं, जिनका नाम आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, हुरिर्यत नेता सैय्यद अली शाह गिलानी और समाजसेविका अरुंधति रॉय का जबर्दस्त विरोध करने पर सुर्खियों में आया था।
इस मौके पर नमो-फॉर-पीएम गीत की धुनों में लोग सराबोर हो गये और पूरे सभागार में सिर्फ मोदी-मोदी ही छाये हुए थे। इस कार्यक्रम में ग्रेट इंडिया लाफ्टर शो के कॉमेडियन सुरेश अलबेला ने भी लोगों को जमकर हंसाया। उन्होंने अनोखे अंदाज में अपनी एक प्रस्तुति में देश के लिये प्रार्थना की कि अब वो दिन आना चाहिये, जब कोई मर्द लाल किले पर खड़े होकर भाषण दे। उन्होंने कहा, जाने किस दिन लाल किले पर मर्दानगी की भाषा बोली जायेगी।
<center><center><iframe width="600" height="450" src="http://www.youtube.com/embed/FkOCltqY1Lc" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center></center>
अलबेला ने मोदी की तुलना भगवान कृष्ण से की और कहा कि वो भगवान का अवतार हैं, जो देश के प्रधानमंत्री बनकर देश को बचाने आये हैं, मोदी एक टैडी बियर की तरह चुप नहीं रह सकते और ये वो नेता नहीं हैं, जो मधुमक्खी का छत्ता बनाने के आगे कुछ सोच ही नहीं सकते। अलबेला ने कहा कि तत्काल ही मोदी को सेना का सुप्रीम कमांडर बना दिया जाये तो दाऊद इब्राहिम एक झटके में पकड़ में आ जाये।
गीटार, ड्रम समेत फुल ऑर्केस्ट्रा में नमो-नमो के गीत सुनने के लिये दिल्ली के कई हिस्सों से इंजीनियर, डॉक्टर, आर्किटेक्ट समेत सैंकड़ों युवा पहुंचे।













Click it and Unblock the Notifications