चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के नये रेट
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी को देखते हुए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने शुक्रवार को पेट्रोल कीमत में 75 पैसे और डीजल की कीमत में 50 पैसे प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। शुक्रवार आधी रात से लागू हो गईं। इसमें राज्यों के मुताबिक टैक्स अलग है।
आईओसी ने एक वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये का अवमूल्यन हो जाने के कारण तेल की कीमतें बढ़ी और यह वृद्धि की गई है। प्रति डॉलर रुपया 54.26 रुपये से गिर कर 55.32 रुपये हो गया है। पेट्रोल की कीमतों की पिछली समीक्षा 1 मई को हुई थी और तब 2.50 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी।

तेल कंपनियों को डीजल की खुदरा बिक्री कीमत में हर महीने वृद्धि करने का अधिकार दिया गया है। आईओसी ने कहा मौजूदा वृद्धि के बावजूद डीजल पर प्रति लीटर 4.87 रुपये का घाटा बरकार रहेगा। शुक्रवार की वृद्धि के बाद पेट्रोल की कीमत दिल्ली में प्रति ली. 63.99 रुपये, मुंबई में 70.68 रुपये, चेन्नई में 66.85 रुपये और कोलकाता में 71.29 रुपये हो गया। स्थानीय कर अतिरिक्त होंगे। वहीं डीजल की प्रति लीटर कीमत दिल्ली में 50.25 रुपये, मुंबई में 56.66 रुपये, चेन्नई में 53.53 रुपये और कोलकाता मं 54.56 रुपये हो गई।












Click it and Unblock the Notifications