बम ब्लास्ट के आरोपी मुजाहिद के परिजनों ने 6 लाख का मुआवजा ठुकराया

आलम ने कहा कि सरकार द्वारा जारी धनराशि से कई गुना पैसा वह खालिद की पैरवी में खर्च कर चुके हैं। इस रकम को लेकर वह खालिद की आत्मा को दुखी नहीं करना चाहते। उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह फैजाबाद जिला अदालत में पेशी के बाद लखनऊ जेल लौटते समय बाराबंकी में खालिद की तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। परिजन मौत को एक सुनियोजित साजिश करार दे रहे हैं।
राज्य सरकार द्वारा खालिद की मौत की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराए जाने के आदेश दिए जा चुके हैं। वहीं खालिद की मौत के बाद से ही राजनीति गर्म हो गई थी मगर अब उसके परिजनों द्वारा मुआवजे की राशि लेने से इंकार किये जाने के बाद राजनीतिक खेमे में हड़कंप मच गया है। विपक्षी पार्टियों ने सपा सरकार को आड़े हाथों लिया है और जल्द से जल्द मामले के जांच की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications