लखनऊ में स्कूली छात्र की गोली मारकर हत्या

माज अहमद इलाहाबाद का रहने वाला था और पिछले 10 सालों से लखनऊ में अपनी बुआ हुस्ना बानो के साथ रहता था। उसका छोटा भाई फैजान भी करीब दो महीने से साथ रह रहा था। जिस समय हमलवारों ने दरवाजा खटखटाया उस वक्त माज टीवी देख रहा था। दरवाजा उसके भाई फैजान ने खोला।
हुस्ना बानो ने पुलिस को बताया कि हमलावर शायद उनके बेटों नदीम और अदीब को मारने आए थे, पर गलतफहमी में उनका भतीजा मारा गया। पुलिस ने कहा कि प्रथम ²ष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि या तो यह घटना पारिवारिक रंजिश की है या फिर हमलावरों द्वारा पहचान करने में गलती हुई। लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जे. रविंद्र गौड़ ने कहा कि पुलिस हर दृष्टिकोण से घटना की जांच कर रही है। अपराध शाखा को घटना की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। घटना का जल्द ही खुलासा कर हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications