किराये के मकान में युवाओं रिझायेंगे शिवराज

शाजापुर। मध्य प्रदेश में अध्ययन के लिए गांव से शहरों का रुख करने वाले छात्रों को सरकार किराये के मकान दिलाएगी, जिनका किराया सरकार स्वयं देगी।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को शाजापुर में 24 घंटे बिजली देने की योजना 'अटल ज्योति अभियान' की शुरुआत करते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण छात्रों को शहरों में अध्ययन करने के लिए किराये के मकान उपलब्ध करवाएगी। पांच छात्रों द्वारा किराये पर मकान लेने की स्थिति में उसका भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गरीबों को जून माह से एक रुपये किलो गेहूं व नमक तथा दो रुपये किलो चावल उचित मूल्य की दुकानों से उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 24 घंटे बिजली की उपलब्धता से अर्थव्यवस्था में भी बदलाव आएगा।

Shivraj Singh

मुख्यमंत्री ने शाजापुर नगर में ए. बी. रोड स्थित डिवाइडरों पर प्रकाश व्यवस्था के लिए 60 लाख रुपये, नगर में तरण-ताल निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये, चिल्लर नदी पर श्रीघाट से गरासिया घाट पुल निर्माण के लिए 60 लाख रुपये और शाजापुर मंडी विकास के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+