CBSE 10वीं में लड़कियां अव्वल, तस्वीरों में खुशियों के पल
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीबीएसई) के दसवीं के परिणाम जैसे ही आये, वैसे ही देश भर के साइबर कैफे, केंद्रीय बोर्ड से जुड़े स्कूलों और करीब 13 लाख परिवारों में परिणाम जानने का कौतूहल मच गया। सुबह 10 बजे परिणाम आते ही कोई इंटरनेट पर तो कोई मोबाइल पर और तो कोई फोन पर टूट पड़ा। उत्साह के ये पल लगभग हर घर में दिखाई दिये, क्योंकि इस साल 98.76 फीसबी छात्र पास हुए। गुरुवार को सभी क्षेत्रों के 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। सीबीएसई के परीक्षा परिणामों के अनुसार इस वर्ष 10वीं पिछले वर्ष (98.19 प्रतिशत) की तुलना में इस बार उतीर्ण विद्यार्थियों का प्रतिशत अधिक है।
लड़कियों का प्रदर्शन इस साल भी लड़कों से बेहतर रहा। कुल 98.94 प्रतिशत लड़कियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की और उत्तीर्ण लड़कों का प्रतिशत 98.64 रहा। सीबीएसई के देश में सभी क्षेत्रों में चेन्नई क्षेत्र में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत (99.80) सर्वाधिक रहा, जबकि 99.45 प्रतिशत उत्तीर्ण विद्यार्थियों के साथ पंचकूला क्षेत्र दूसरे स्थान पर रहा।
उत्तीर्ण प्रतिशत के आधार पर अजमेर (99.38 प्रतिशत) तीसरे, भुवनेश्वर (99.37 प्रतिशत) चौथे, पटना (99.30 प्रतिशत) पांचवें तथा इलाहाबाद (99.17 प्रतिशत) छठे स्थान पर रहा। 98.40 प्रतिशत उत्तीर्ण विद्यार्थियों के साथ दिल्ली सातवें स्थान पर है, जबकि गुवाहाटी में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत सबसे कम (90.93 प्रतिशत) है।
इस वर्ष कुल 12,57,893 विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परिक्षाओं के लिए पंजीकरण करवाया था, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6.67 प्रतिशत अधिक था। परीक्षा परिणाम ग्रेड पॉइंट के आधार पर दिए गए हैं। सीबीएसई ने इस वर्ष परीक्षाओं के सुव्यवस्थित संचालन के लिए 3002 परीक्षा केंद्र स्थापित किए थे। बोर्ड के अनुसार इस वर्ष कुल 10 विद्यार्थी नकल करते पकड़े गए।

10वीं के परिणाम आने पर खुशी से झूमती लड़कियां

10वीं के परिणाम आने पर खुशी से झूमते लड़के

10वीं के परिणाम आने पर खुशी से झूमती छात्राएं

2 दिन पहले ऐसी ही खुशी थी 12वीं के परिणाम के वक्त













Click it and Unblock the Notifications