काफी मशक्‍कत के बाद सेना ने बोरवेल से बिपाशा को जिंदा निकाला

Haryana Map
पलवल। आज से करीब 7 साल पहले एक खबर ने पूरे देश का ध्‍यान अपनी ओर खींच लिया था। हर अखबार, न्‍यूज चैनल और न्‍यूज वेबसाइट्स पर सिर्फ इसी खबर की चर्चा थी। पूरा देश दुआ मांग रहा था कि बोरवेल में गिरा प्रिंस सुरक्षित बाहर आ जाये। सेना ने काफी मशक्‍कत के बाद प्रिंस को बाहर निकाला था। मगर सात साल बाद भी हमने कोई सब‍क नहीं सीखा और एक निश्चित अंतराल पर देश के अलग-अलग हिस्‍सों से बोरवेल में बच्‍चे के गिरने की खबरें आ ही जाती हैं। इस बार ऐसी खबर हरियाणा के पलवल से आ रही है। बुधवार को यहां के बलई गांव में चार साल की बच्‍ची बोरवेल में गिर गई। बच्‍ची का नाम बिपाशा उर्फ तनु है।

11 घंटे की कड़ी मशक्‍कत के बाद सेना की मदद से बिपाश को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बिपाशा अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिये अपने ननिहाल पलवल आई थी। बुधवार की शाम करीब चार बजे वो खेलते-खेलते अचानक 200 फुट गहरे बोरवेल में गई। मुसीबत में फंसने के बाद गड्ढे के भीतर से ही बिपाशा ने अपनी मां को आवाज दी। बिपाशा की मां ने बताया कि बोरवेल से आवाज आई तो ऐसा लगा उल्लू बोल रहा है। लेकिन फिर थोड़ी ही देर में बोरवेल से आवाज आई। फिर जाकर देखा तो बिपाशा उसमें गिरी हई थी।

जैसे ही बिपाशा के बोरवेल में गिरने की खबर मिली पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे की खबर मिलने के 15 मिनट के भीतर प्रशासन का अमला पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंच गया। प्रशासन ने ऑपरेशन बिपाशा बचाओ शुरू कर दिया। प्रशासन ने सेना की मदद ली और सबसे पहले गढ्ढे में पाइप के जरिये ऑक्‍सीजन सप्‍लाई की गई। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 11 घंटे की काफी मशक्‍कत के बाद बिपाशा को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया। बाहर निकलते ही उसे चेकअप के लिये फौरन अस्‍पताल ले जाये गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+