बेटी के टुकड़े-टुकड़े करने वाले को 16 साल की कैद

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने समिति के एक बयान के हवाले से कहा कि 29 वर्षीय विंटर ने फरवरी महीने में नशे में धुत होकर छोटी बच्ची के सिर पर कुल्हाड़ी से कई बार प्रहार किए थे। बच्ची की मां के काम पर बाहर रहने के दौरान बच्ची उसकी आज्ञाओं का पालन नहीं करती थी।
रूस की मीडिया ने हथियार की पहचान 'गोश्त काटने वाली कुल्हाड़ी' के रूप में की थी। जांच समिति ने कहा कि बुरी तरह जख्मी होने के कारण बच्ची ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। विंटर को कड़ी सुरक्षा वाली जेल में अपनी सजा काटनी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications