राहुल को प्रधानमंत्री बनाने के लिए बेनी देंगे धरना

 beni prasad verma
लखनऊ। केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का राहुल प्रेम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अगले लोकसभा चुनाव के बाद बेनी प्रसाद वर्मा ने राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने की कसम खा ली है। उन्होंने तो एकबार फिर से अजीबो-गरीब बयान दे दिया है। बेनी ने कहा है कि अगर अगले लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री बनने से इनकार किया तो वह उनके घर के सामने धरने पर बैठ जाएंगे।

इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का कहना है कि राहुल परिपक्व और देश का नेतृत्व करने के काबिल हैं। उन्हें 2014 के चुनाव के बाद पीएम बनना ही चाहिए। बेनी ने यह भी कहा कि राहुल को पर्याप्त सांसदों का समर्थन दिलाने की जिम्मेदारी वह खुद उठाएंगे। उन्हें बार-बार कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बताने के कारण राहुल गांधी बेनी को सार्वजनिक रूप से फटकार भी लगा चुके हैं, लेकिन बेनी पर इसका कोई असर होता नहीं दिख रहा क्योंकि वह उसके बाद भी यह बात कई बार कह चुके हैं।

अपनी वफादारी साबित करने की बेनी की इन कोशिशों के बावजूद उत्तर प्रदेश में अटकलों का बाजार गर्म हैं कि वह बीएसपी में जगह तलाश रहे हैं। इससे पहले भी बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा था कि जब तक राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री ना बना दूं तब तक मरुंगा नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+