अफगानिस्तान में तालिबानी आतंकियों ने बनाया गवर्नर के दफ्तर को निशाना

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक पुलिस सूत्र के हवाले से कहा कि पांच या छह की संख्या में आतंकवादियों के एक समूह ने स्थानीय समयानुसार तड़के लगभग चार बजे हमले को अंजाम दिया। सबसे पहले एक आत्मघाती ने परिसर के प्रवेश मार्ग पर अपने विस्फोटकों में विस्फोट कर दिया। बंदूकधारियों ने इसके बाद भवन पर कब्जा कर लिया।
बुधवार को हुआ हमला एक सप्ताह के भीतर किसी कार्यालय परिसर पर तालिबान द्वारा किया गया दूसरा हमला है। तालिबान ने शुक्रवार को काबुल में संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध एक परिसर में हमला कर एक बच्चे और एक पुलिस कर्मी सहित चार लोगों की हत्या कर दी थी। हमले में 17 लोग जख्मी भी हुए थे।
सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच लगभग चार घंटे तक गोलीबारी हुई थी। अफगान पुलिस ने परिसर के एक बंकर से 10 विदेशी सहायता कर्मियों की जान बचा ली थी। उन्होंने छह हमलावरों को भी मार गिराया था।












Click it and Unblock the Notifications