12वीं के 200 टॉपर्स को 1 लाख का इनाम
नयी दिल्ली। सीबीएसई की 12वीं के नतीजे आ चुके है। नतीजे आने के बाद परीक्षा में टॉप करने वाले 200 छात्र-छात्राओं को सरकार ने एक-एक लाख रुपये इनाम के तौर पर देने का ऐलान किया है।
केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वालों जिस छात्रों ने सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में टॉप किया है उनमें से पहले 200 छात्र-छात्राओं को 1-1 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।

12वीं के नतीजे आने के एक दिन बाद केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री एमएम पल्लम राजू ने यह घोषणा की। मानव संसाधन मंत्रालय ने बताया कि यह योजना सिर्फ सरकारी स्कूलों के लिए है। सीबीएसई से रजिस्ट्रर्ड राज्य सरकार के सभी सरकारी स्कूलों को योजना का लाभ मिलेगा। जबकि केंद्र सरकार के स्कूल और निजी स्कूल योजना में शामिल नहीं हैं।
पुरस्कार योजना में उन छात्रों को चुना जाएगा जिन्होंने नौ से 12वीं तक की पढ़ाई सरकारी स्कूल में की है और इस साल 12वीं की परीक्षा शानदार नंबरों से उत्तीर्ण की है। कुल घोषित दो सौ पुरस्कारों को चार श्रेणियों में बांटा गया है। पल्लम राजू ने सीबीएसई के नतीजों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार छात्र-छात्राओं के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 82.10 फीसदी रहा है जो पिछले पांच सालों में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि एक महीने के भीतर सीबीएसई द्वारा पुरस्कार पाने वाले छात्र-छात्राओं के नाम की घोषणा की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications