नक्सली हमले के बाद सीएम रमन सिंह के काफिले पर पथराव

raman singh
रायपुर। राज्य में नक्सली हमले के बाद मुख्यमंत्री रमन सिंह की परेशानी बढ़ गई है। कांग्रेस ने रमन सिंह पर हमला बोल दिया है। कांग्रेस इस हमले के लिए राज्य सरकार को दोषी मान रहे है और सीएम का इस्तीफा मांग रहे है। वहीं अपने नेता और उनके बेटे की हत्या के बाद कांग्रेसियों ने राज्य में बंद का एलान किया है।

सुकमा स्थित दरभा घाटी में नक्सली हमले में मारे गए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नन्द कुमार पटेल और उनके बेटे दिनेश पटेल की अंत्येष्टि में शामिल होने गृह ग्राम नंदेली पहुंचे रमन सिंह के काफिले पर नंद कुमार पटेल समर्थकों ने पथराव कर दिया। समर्थकों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

इसके तत्काल बाद मुख्यमंत्री, मुक्ति धाम से रवाना हो गए। पुलिस ने मोर्चा संभाल कर विरोध कर रहे लोगों के गुस्से को शांत करने की कोशिश की। मालूम हो कि नंद कुमार पटेल और उनके बेटे दिनेश पटेल की अंत्येष्टि में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, राज्यपाल शेखर दत्त, मुख्यमंत्री रमन सिंह, गृह मंत्री ननकी राम कंवर के अलावा बृजमोहन अग्रवाल, अमर अग्रवाल, रामविचार नेताम सहित कई मंत्री शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+