IPL स्पॉट फिक्सिंग: 2 जून को है चव्हाण की शादी, मांग रहे हैं जेल से बेल

जिस मामले में इन खिलाड़ियों से और पूछताछ करने के लिए दिल्ली पुलिस इनकी दोबारा कस्टडी चाहती है। दिल्ली पुलिस की दलील है कि वो इन खिलाड़ियों से और जानकारियां लेना चाहते है, इसलिए इनकी रिमांड बढ़ाई जाए। इसके अलावा कोर्ट में अंकित और श्रीशांत की जमानत याचिका पर भी सुनवाई होनी है। गेंदबाज अंकित चव्हाण ने अपनी शादी के नाम पर जमानत की गुहार लगाई है। उसकी शादी 2 जून को होनी है।
राजस्थान रॉयल्स टीम में श्रीसंत के ही साथ खेलने वाले अंकित चव्हान ने भी आगामी दो जून को अपनी निर्धारित अपनी शादी का हवाला देते हुए कोर्ट से राहत की गुहार लगाई है। जबकि श्रीसंत ने खुद को बेकसूर बताते हुए दिल्ली की एक अदालत में जमानत याचिका दाखिल की है। श्रीसंत ने अपनी जमानत याचिका में कहा कि मेरे खिलाफ कोई मामला नहीं बनता है और मुझे गलत ढंग से फंसाया जा रहा है।
श्रीसंत के वकील विशाल गोसाईं ने कहा, उनके खिलाफ लगाए गए दंडात्मक प्रावधान मनगढ़ंत हैं। वहीं जमानत की पेशकश करने वाले अजित चव्हाण के वकील किशोर गायकवाड ने अदालत से कहा है कि चव्हान का विवाह पहले से तय है और यह दो जून को निर्धारित है। इसलिए उनके मुवक्किल को जमानत दी जानी चाहिए। दूसरी तरफ इस मामले में फंसे विंदु दारा सिंह की भी आज कोर्ट में पेशी होनी है। माना जा रहा है कि पुलिस दोबारा इनकी रिमांड मांगेगी।












Click it and Unblock the Notifications