श्रीनिवासन का समलैंगिक बेटा 'जीजा मय्यपन' के खिलाफ
बैंगलोर। एक और जहां अपने दामाद मय्यपन की गिरफ्तारी के बाद श्रनिवासन की कुर्सी पर तलवार लटक रही हैं वहीं इस गिरफ्तारी से पहले श्रनिवासन के अपने बेटे अश्विन ने अपने पिता श्रीनिवासन और जीजा मयप्पन पर सनसनीखेज आरोप लगाये। एक न्यूज पेपर से बात करते हुए अश्वीन ने कहा कि उसके जीजा सट्टेबाजी का खेल लंबे अरसे से खेल रहे हैं।
उन्होंने साफ तौर पर यह तो नहीं कहा कि श्रीनिवासन भी सट्टेबाजी में लिप्त हैं लेकिन बस इशारा किया कि जीजा मयप्पन को मेरा हक देने वाले श्रीनिवासन को मयप्पन के बारे में हर जानकारी है। अश्विन ने कहा कि मेरे पिताजी से पूछा जाये कि वह बाद अपना चार्टर प्लेन लेकर दुबई में चार घंटे क्यों रूकते हैं? औऱ उस चार घंटे में उनके साथ ग्लोफ कौन खेलता है।

मालूम हो कि श्रीनिवासन और उनके बेटे अश्विन की बिल्कुल पटती नहीं क्योंकि श्रीनिवासन का बेटा अश्विन समलैंगिक हैं और मर्दों के साथ सोता है। इसी मतभेद के कारण श्रीनिवासन ने अपनी जयदाद और परिवार से अश्विन को बेदखल कर रखा है और मयप्पन को दामाद की जगह बेटे का अधिकार दे रखा है। अश्विन ने साफ तौर पर कहा कि मयप्पन औऱ बुकिज का पुराना यराना है।
गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात मुंबई क्राइंम ब्रांच ने बीसीसीआई चीफ श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन को तीन घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी मुंबई क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट सीपी हिमांशु रॉय ने मीडिया को दी औऱ कहा कि अब मयप्पन को हम कोर्ट में पेश करेंगे। उसके बाद मयप्पन और बिंदु दारा सिंह को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications