दिल्‍ली की 12 सीटों के ‍लिये केजरीवाल ने छांटे 44 उम्‍मीदवार

नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में उतरने के लिये कमर कस चुकी है। तैयारियां तेज हैं और उम्‍मीदवारों का सेलेक्‍शन ऐसे हो रहा है, जैसे मानों कोई बड़ा कंपटीशन हो। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्‍ली की 12 विधानसभा सीटों के लिये 44 उम्‍मीदवार छांट लिये हैं। जिन लोगों को केजरीवाल ने छांटा है, वे किसी भी राजनीतिक बैकग्राउंड से नहीं हैं। वो सभी आम आदमी हैं, जो अब विधानसभा की ओर कूच करने की तैयारी कर रहे हैं। प्रत्‍येक सीट के लिये केजरीवाल ने चार से पांच उम्‍मीदवार छांटे हैं, और अंत में उन्‍हीं में से नाम फाइनल किये जायेंगे।

सूची की घोषणा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि इन प्रत्‍याशियों का चयन मनीष सिशोधिया और संजय सिंह के नेतृत्‍व वाली स्‍क्रीनिंग कमेटी ने किया है। इनमें कई मीडिया जगत से जुड़े हुए लोग भी हैं। आप के स्‍थाई सदस्‍य शाजिया इल्‍मी आरके पुरम से और सिशोधिया खुद परपटगंज से इस लिस्‍ट में शामिल हैं।

मीडिया ने जब उनसे पार्टी फंड पर सवाल किया तो केजरीवाल ने बताया कि पिछले दो महीने में उन्‍होंने करीब दो करोड़ रुपए इकठ्ठा किये हैं, जो इंटरनेट बैंकिंग के जरिये लोगों ने दिये। आप की वेबसाइट पर उन सभी दाताओं के नाम प्रकाशित किये गये हैं। हम उन लोगों से धन स्‍वीकार नहीं करते, जो अपना नाम गोपनीय रखना चाहते हैं।

आप की स्‍क्रीनिंग कमेटी प्रत्‍याशियों को फाइनल करने से पहले उनकी स्‍क्रीनिंग करती है, इंटरव्‍यू लेती है और यह पुष्टि करती है कि कहीं वह व्‍यक्ति आपराधिक गतिविधियों में लिप्‍त नहीं हो, हर प्रत्‍याशी का पुलिस वैरिफिकेशन होता है। केजरीवाल ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने 19 आपराधिक बैकग्राउंड वाले प्रत्‍याशी उतारे थे, हम एक भी नहीं उतारेंगे। चुनाव लड़ने के लिये अभी तक 106 लोग आवेदन कर चुके हैं, जिनमें वकील, पत्रकार, इंजीनियर, पूर्व सैन्‍य अधिकारी, समाजसेवी और अन्‍य राजनीतिक पार्टियों के समर्थक शामिल हैं।

छांटे गये प्रत्‍याशियों की सूची

विधानसभा सीट संभावित उम्‍मीदवार
1 बिजवासन कर्नल देविंद्र शेहरावत (रिटायर्ड), गजराज यादव, सत्‍यदेव।
2 ग्रेटर कैलाश धरमवीर पनवार, मौश्री गुहा, सरबजीत सिंह, सौरभ भारद्वाज, शालिनी गुप्‍ता।
3 कोंडली अरुण आर्या, जसवंत सिंह, मनोज, ओम प्रकाश बालमीकि।
4 मालवीयनगर मनीष दावे, मोहम्‍मद समियुद्दीन, सोमनाथ भारती।
5 माटिया महल शकील अहमद अब्‍बासी, श्‍याम कुमार, सोहेल सोलाहुद्दीन
6 मटियाला गुलाब सिंह, प्रदीप बंसल, शशिकांत।
7 नजफगढ़ डा. सत्‍यपाल भारद्वाज, मुकेश कुमार डागर, नरेश, सुख चंद कडियां।
8 परपट गंज बच्‍चन सिंह धनोला, किशोर सुमन, मनीष सिशोधिया, सुनीता चौहान।
9 आरके पुरम अजय कुमार गौड़, मानस कुमार राजन, शाजिया इल्‍मी।
10 सदर बाजार हिमांशु कालिया, सोमदत्‍त, वीरेंद्र कुमार।
11 सीमापुरी भीम सिंह, हरिंदर सिंह माहौर, संतोश कोली, सुरिंदर कुमार।
12 त्रिलोकपुरी बृजेंद्र कुमार, किशोरी लाल धानक, मनोज कुमर गहलोत, राजू ढिंगन, रोहित कुमार महराओलिया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+