यूपी को विश्व बाजार बनायेंगे अखिलेश यादव
लखनऊ (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार यूपी को विश्व बाजार बनाने की ओर बढ़ रही है। राज्य के निर्यात प्रोत्साहन मंत्री भगवत शरण गंगवार ने बताया कि प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर के विश्व बाजार की स्थापना शीघ्र की जाएगी। इस बाजार में आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित लगभग दस हजार दुकानें बनाई जाएंगी जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होंगी।
गंगवार इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित उद्यमी महासम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कानपुर देहात के जैनपुर ग्रोथ सेंटर में लघु उद्योग स्थापित करने के लिए 21 उद्यमियों को भूखंड आवंटित किये गए हैं जिनमें सात महिला उद्यमी भी शामिल हैं। वहां अभी और उद्यमियों को भूखंड आवंटित किये जाएंगे।

इस मौके पर उन्होंने उत्कृष्टता के लिए भारत सरकार से पुरस्कार प्राप्त करने वाले कानपुर के कपड़ा व्यवसाई बलराम नरुला और आइटी सेवा के लिए लखनऊ के डॉ. उपेंद्र कुमार को सम्मानित किया।












Click it and Unblock the Notifications