शक्तिशाली महिलाओं की सूची में सोनिया टॉप-10 में शामिल

नयी दिल्ली। यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी दुनिया की शक्तिशाली महिलाओ की श्रेणी में शामिल हो गई है। उन्हें वर्ल्ड के टॉप-10 पावरफुल महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है।

फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया की 10 पावरफुल महिलाओं की लिस्ट जारी की है। 2013 की इस लिस्ट में भारत की तरफ से यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी को 9वां स्थान मिला है। जबकि पेप्सिको की सीईओ इंदिरा नूरी दुनिया की शक्तिशाली महिलाओं की श्रेणी में 10 पायदान पर जगह मिली है।

sonia gandhi

सोनिया को जहां नौंवा स्थान मिला है वहीं नूई 10वें नंबर पर हैं। फोर्ब्स मैदजीन की इस लिस्ट में दो महिलाएं टॉप-10 में शामिल है। इनके अलावा जिन महिलाओं ने लिस्ट में जगह बनाई है, उनमें जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल, अमेरिकी राष्ट्रपति बाराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा और अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन शामिल हैं।

फोर्ब्स मैगजीन ने साल 2013 के लिए ये सूची तैयार की है। हर साल अलग-अलग श्रेणियों को आदार मानकर दुनिया 100 शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट बनाई जाती है। इसबार की लिस्ट में एंगेला मर्केल पहले नंबर पर, डिल्मा रूजेफ दूसरे नंबर पर, मेलिंडा गेट्स तीसरे नंबर पर, मिशेल ओबामा चौथे नंबर पर और हिलेरी क्लिंटन पांचवें नंबर पर हैं। वहीं भारत की तरफ से सोनिया और इंदिरा नूई के अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मैनेजिंग डायरेक्टर चंदा कोचर 65वें नंबर पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+