'पिटा हुआ मोहरा' हैं राहुल: उमा

बीजेपी नेता उमा भारती यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के भरोसे चुनावी वैतरिणी पार करने के सपने देख रही है, लेकिन कांग्रेस को यह समझ लेना चाहिये कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वे पिटे हुए मोहरे ही साबित हुए हैं।
राहुल को नाकाम साबित करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने यूपी चुनाव के दौरान जहां-जहां प्रचार किया, वहां-वहां कांग्रेसी उम्मीदवारों की जमानत तक नहीं बच सकी। अगर विधानसभा चुनाव में पार्टी के ये हाल है तो लोकसभा चुनाव में क्या होगा।












Click it and Unblock the Notifications