स्पॉट फिक्सिंग के पैसों से श्रीसंत ने गर्लफ्रेंड को दी थी ब्लैकबेरी गिफ्ट
नयी दिल्ली। आईपीएल मैच में स्पॉट फिक्सिंग में फंसे राजस्तान रॉयल के तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत से जुड़ा एक खुलासा हुआ है। क्रिकेटर श्रीसंत ने खुलासा किया कि उसने सट्टेबाजी की रकम से जयपुर में रहने वाली गर्लफ्रेंड को महंगा मोबाइल ब्लैकबेरी जेड 10 गिफ्ट किया था।
स्पेशल सेल की टीम ने श्रीसंत को जयपुर ले जाकर उसकी गर्लफ्रेंड के कब्जे से मोबाइल बरामद कर लिया है। स्पेशल सेल के मुताबिक मैच के दौरान फिक्सिंग करने के बाद एक मैच के एक ओवर में 14 से अधिक रन देने के एवज में सट्टेबाजों से श्रीसंत को 10 लाख रुपये का एडवांस मिला था।

श्रीसंत के दोस्त जीजू जनार्दन उर्फ बीजू के माध्यम से 40 लाख में डील हुई थी। इस मैच में श्रीसंत ने सट्टेबाजों को सिग्नल देने के बाद 13 रन दिए थे। इस मैच के बाद श्रीसंत ने इस रकम से जमकर खरीदारी की थी।
उसने डीजल स्टोर से करीब दो लाख रुपये के कपड़े खरीदे थे। पुलिस को इस खरीदारी की रसीद भी मिली हैं। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि श्रीसंत ने सट्टे की रकम से ही जयपुर में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड को 35 हजार का मोबाइल गिफ्ट किया था। हलांकि पुलिस ने ये साफ किया कि इस पूरे मामले से श्रीसंत की गर्लफ्रेंड को कोई लेना-देना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications