जेसिका हत्याकांड: बॉलीवुड अभिनेता श्यान मुंशी पर चलेगा मुकदमा

जस्टिस एस रविंद्र भट्ट और जस्टिस जीपी मित्तल की बेंच ने दो साल पहले 4 मई, 2011 को इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। न्यायमूर्ति रविंद्र भट्ट और न्यायमूर्ति जीपी मित्तल की खंडपीठ ने इस मामले में 17 गवाहों को बरी कर दिया। इस मामले में आरोप साबित होने पर अधिकतम सात साल कैद की सजा हो सकती है।
मॉडल जेसिका की दक्षिणी दिल्ली के महरौली स्थित तमारिंड कोर्ट रेस्त्रां में 29-30 अप्रैल, 1999 की रात हरियाणा कांग्रेस के नेता विनोद शर्मा के बेटे मनु शर्मा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी क्योंकि जेसिका ने एक पार्टी में उसे शराब देने से इनकार कर दिया था। यह रेस्त्रां सोशलाइट बीना रमानी का था। दिल्ली हाई कोर्ट ने मनु शर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।












Click it and Unblock the Notifications