तरकश से निकली ध्वनि से तेज चलने वाली ब्रह्मोस मिसाइल
गोवा। भारतीय तटों व समुद्री सीमा की रक्षा करने वाली नौसेना के बेड़े में बहुत जल्द ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल शामिल होने वाली है, क्योंकि इसका सफल परीक्षण बुधवार को गोवा के तट पर किया गया। युद्धक जहाज आईएएनएस तकरकश से इस मिसाइल का पीरक्षण सुबह ठीक 11 बजे किया गया।
ब्रह्मोस एयरोस्पेस चीफ ए सिवाथनु पिल्लई ने इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि इस मिसाइल का परीक्षण एक्सेप्टेंस टेस्ट फायरिंग के तौरपर किया गया। इस मिसाइल की मारक क्षमता 290 किलोमीटर है। उच्च तकनीकी से लैस इस मिसाइल ने सीधे निशाने पर वार किया। आईएनएस तरकश एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस जहाज है, जिसे नौसेना में 9 नवंबर 2012 को शामिल किया गया था। यह जहाज रूस से खरीदा गया था।
भारत और रूस के बीच 8000 करोड़ की डील के बाद भारत को आईएनएस तेज और आईएनएस त्रिकंड मिला। ये दोनों युद्धपोत भी मिसाइल दागने में सक्षम हैं। आईएनएस तरकश से सतह से हवा में और सतह से सतह पर मिसाइल दागी जा सकती है। इन तीनों जहाजों पर ब्रह्मोस को दागने की पूरी तकनीक लगायी गई है। ये मिसाइल अपने साथ 300 किलोग्राम तक युद्धक सामग्री ले जा सकती है, जिसकी गति ध्वनि की गति से 2.8 गुनी होती है।













Click it and Unblock the Notifications