हौसले को सलाम, पैर गंवाकर भी एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

arunima sinha
जमशेदपुर।एक ट्रेन हादसे में अपना पैर गंवा चुकीं उत्तर प्रदेश की पूर्व महिला बॉलीबाल और फुटबॉल खिलाड़ी अरूणिमा सिन्हा ने एकबार फिर से इतिहास रचा । दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर फतह पाकर अरुणिमा एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली विकलांग भारतीय महिला का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बेछेंद्री पॉल से ट्रैकिंग की ट्रेनिंग लेने के बाद प्रशिक्षण लेने वाली अरूणिमा ने सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर चोटी पर तिरंगा फहरा दिया। अरूणिमा ने एक पैर गंवाने के बाद से ही एवरेस्ट फतह का संकल्प लिया था।

उत्तर प्रदेश के अरूणिमा ने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य की बॉलीबाल टीम का प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन 2011 में ट्रेन में कुछ लड़कों ने से चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया था, जिसके बाद उन्हें अपना एक पैर गंवाना पड़ा था. बावजूद इसके उनका हौसला डिगा नहीं और उन्होंने एवरेस्ट फतह कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+