इराक में सिरियल ब्लास्ट, 60 लोगों की मौत

इन धमाकों से सबसे ज़्यादा बग़दाद प्रभावित हुआ है। बस स्टेशन और बाज़ार समेत बग़दाद में कुल 9 धामाके हुए हैं। इनमें से अधिकतर धमाके शिया बहुल जिलों में हुए हैं। इन धमाकों को इराक़ में बढ़ते हुए राजनीतिक और सांप्रदायिक तनाव से जोड़कर देखा जा रहा हैं। पुलिस के अनुसार सोमवार को हुई हिंसा में करीब 200 लोग घायल हुए है। मरने वालों में आठ ईरानी तीर्थयात्री भी हैं।
उत्तरी इराक का शिया बहुल इलाका शाब भी इन धमाकों में बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बाजार में हुए कार धमाके में 12 लोग मारे गए, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं शिया बहुल शहर बसरा में एक रेस्टोरेंट और बस स्टेशन के बाहर हुए धमाकों में कम से कम 14 लोग मार गए हैं।
वहीं राजधानी बगदाद से 113 किमी दूर स्थित समारा शहर में हुए धमाकों में 3 लोग मारे गए, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुतबिक धमाका सरकार समर्थक सुन्नी लड़ाकों के एक जमावड़े के पास हुआ था। अब तक किसी भी समूह ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।












Click it and Unblock the Notifications