अमेरिका में टॉरनेडो ने ली 92 की जान, देखें तबाही का मंजर

वॉशिंगटन। अमेरिका में उठे टॉरनेडो तूफान ने जहां सब कुछ तहस-नहस करके रख दिया है। मध्य अमेरिका के कंसास, ओकलाहोमा और आयोवा राज्य में टॉरनेडो की वजह से भारी तबाही मची है। 200 मील प्रति घंटे की रफ्तार से आए इस टॉरनेडो में सैकड़ों घरों की छतें उड़ गईं और पेड़ बिखर गए। इस तूफान में अब तक 92 लोगों के मरने की खबर है।

माना जा रहा है कि अभी मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। अमेरिका के दक्षिण मध्य में स्थित ओक्लाहोमा सिटी में आए भयंकर बवंडर में एक प्राथमिक स्कूल के 23 बच्चों समेत 92 लोगों की मौत हो गई। इस बवंडर से भारी तबाही मची है।

तूफान की वजह से मची तबाही के कारण भारी मलबा जमा हो गया है। मलबे के नीचे छात्रों के दबे होने की आशंका के बीच बचावकर्मी पूरी रात तलाशी अभियान चलाते रहे, लेकिन मलबे से सिर्फ लाशें निकल रही है। इस तूफान ने अमेरिका को हिलाकर रख दिया है।

चारों ओर तबाही-तबाही और सिर्फ तबाही का मंजर है। टॉरनेडो के कारण इमारतें और चिमनी जमींदोज हो कर मलबे में बदल गईं है। अमेरिका के ओक्लाहोमा डिपार्टमेंट ऑफ इमरजेंसी मैनेजमेंट के मुताबिक क्लीवलैंड काउंटी, मैकक्लैन काउंटी और ओक्लाहोमा काउंटी में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। तकरीबन 300 मकान क्षतिग्रस्त हो चुके है।

350 लोग घायल

350 लोग घायल

स्थानीय अस्पतालों के मुताबिक इस प्राकृतिक आपदा में तकरीबन 350 लोग घायल हुए है। जिसमें अधिकांश संख्या बच्चों की है।

बच्‍चे लापता

बच्‍चे लापता

तूफान के कारण स्कूल की इमारत पूरी तरह मलबे में तबदील हो गई है। मलबे में बच्चों के दबे होने की आशंका के बाद स्कूल के लापता बच्चों की तलाश की जा रही है।

16 मिनट पहले चेतावनी

16 मिनट पहले चेतावनी

मौसम विभाग ने टॉरनेडो के बारे में 16 मिनट पहले चेतावनी जारी कर दी थी। तूफान की चेतावनी के बाद इसे आपात चेतावनी में तब्दील कर दिया गया था। इस तूफान का दायरा दो मील चौड़ा है।

शक्तिशाली टॉरनैडो

शक्तिशाली टॉरनैडो

यह दूसरा सबसे शक्तिशाली बवंडर है। अमेरिका के सभी एयरपोर्ट से विमानों की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया है। अभी सिर्फ राहत कार्य में जुटे विमान ही उड़ान भर सकते हैं।

स्‍कूली इमारत क्षतिग्रस्‍त

स्‍कूली इमारत क्षतिग्रस्‍त

एक स्‍कूल की इमारत ढह गई है, जिसमें 100 से ज्‍यादा बच्‍चों के दबे होने की आशंका व्‍यक्‍त की जा रही है।

तूफान की रफ्तार

तूफान की रफ्तार

तूफान की रफ्तार 200 मील प्रतिघंटे थी। जिसने तबाही का खौफनाक मंजर पेश किया।

टॉरनेडो

टॉरनेडो

इसे अमेरिका में आये सबसे विनाशकारी तूफानों में से एक माना जा रहा है।

तीन राज्‍यों में सर्वाधिक तबाही

तीन राज्‍यों में सर्वाधिक तबाही

तूफान ने अमेरिका के कंसास, ओकलाहोमा और आयोवा में सबसे ज्‍यादा तबाही मचायी है।

टारनेडो

टारनेडो

इस तूफान में अब तक 92 लोगों के मारे जाने की आशंका है।

टारनेडो

टारनेडो

तूफान की तीव्रता से प्रभावित स्‍थान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+