IPL के बाकी मैच होंगे या नहीं, फैसला करेगी सुप्रीम कोर्ट

स्पॉट फिस्किंग के खुलासे के बाद देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने आईपीएल के बाकी मैचों पर रोक लगाने वाली याचिका को स्वीकार कर लिया है। आज सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर सुनवाई करेंगी। इस याचिका में आईपीएल मैचों में फिक्सिंग कांड को देखते हुए बाकी के बचे मैचों पर रोक लगाने की मांग की गई है।
मामले की गंभीरता और उससे जुड़े जनभावना को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को स्वीकार कर लिया और दोपहर में इस पर सुनवाई होगी। याचिकार्ता ने अपनी इस याचिका में मांग की गई है कि आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग को देखते हुए सेमीफाइनल और फाइनल के मैचों पर रोक लगा दी जाए। याचिका में मांग की गई है कि जबतक आईपीएल में फिक्सिंग की जांच पूरी नहीं हो जाती है तब तक आईपीएल के मैचों पर रोक लगा दी जाए।
इसके अलावा याचिकाकर्ता ने कोर्ट से मांग की है कि आईपीएल में फिक्सिंग को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी बनाई जाए। याचिका में मांग की गई है कि आईपीएल फिक्सिंग की जांच एसाईटी से कराई जाए। इस याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। जिसकी सुनवाई आज होनी है। गौरतलब है कि आज से आईपीएल के प्ले ऑफ मुकाबले शुरू हो रहे हैं। जिसमें आज पहला मुकाबला दिल्ली में होना है जहां चेन्नई और मुंबई की टीमें आपस में भिंड़ेंगी। अगर सुप्रीम कोर्ट का फैसला याचिकाकर्ता के पेवर में आता है तो आज के मौचों पर ग्रहण लग सकता है।












Click it and Unblock the Notifications