जाम में फंसे उमर अब्दुल्लाह ने कहा उफ! ये गर्मी

नयी दिल्ली। चीन के प्रधानमंत्री ली कछ्यांग के सभारत दौरे की वजह से कल राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से कई रुटों को बंद किया गया था। ट्रैफिक डाइवर्जन की वजह से दिल्ली को भारी जाम का सामना करना पड़ा। आम लोगों को भारी जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा। लेकिन इस जाम ने आम लोगों को ही नहीं बल्कि खास लोगों को भी परेशान किया।

दिल्ली की इस जाम ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री व जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त उमर अब्दुल्ला को भी खास से आम बना दिया। ट्रैफिक डाइवर्जन की वजह से उमर अब्दुल्लाह का काफिला बारी जाम के बीच फंस गया। जाम में फंसने के बाद उमर अपना वाहन रास्ते में ही छोड़ भीषण गर्मी में एक किलोमीटर पैदल चलकर कश्मीर हाउस पहुंचे।

omar abdullah

उन्होंने दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था को जमकर कोसा और शीला दीक्षित पर भी निशाना साधा। भीषण गर्मी में पैदल जाने के बाद जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री को दिल्ली की भीषम गर्मी का अहसास हुआ। दरअसल दिल्ली आए उमर का काफिला शाहजहां रोड पर लंबे ट्रैफिक जाम में फंस गया। उन्हें श्रीनगर की फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचना था।

मौके की नजाकत देख उमर गाड़ी से उतरे और तपती गर्मी में पैदल चलकर कश्मीर हाउस पहुंचे। उन्होंने अपने ट्विटर पर अपने साथ हुए इस वाकये का जिक्र करते हुए लिखा कि शाहजहां रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी, लिहाजा मुझे पैदल जाना पड़ा। जाम में फंसे अन्य लोगों के प्रति मेरी सहानुभूति है। कश्मीर हाउस तक तो ठीक है, लेकिन मैं पैदल एयरपोर्ट तक जाने की स्थिति में नहीं हूं। उमर के ट्वीट से इस बात को साफ तौर पर दिल्ली के चढ़ते पारे का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+