यौन उत्पीड़न मामले में आईगेट के सीईओ फनीश मूर्ति बर्खास्त

आइ-गेट की तरफ से आधाकारिक बयान में कहा गया है कि फनीश मूर्ति ने कंपनी के पॉलिसी और जॉब कांट्रैक्ट का उल्लंघन किया है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि हम यौन उत्पीड़न के मामले में किसी को भी किसी तरह की छूट नहीं दे सकते हैं। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि हमने फनीश को अपनी बेगुनाही साबित करने का मौका दिया था मगर वो खुद को बेगुनाह साबित नहीं कर पाये।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले फनीश मूर्ति भारत के दूसरे सबसे बड़े सॉफ्टवेयर एक्सपोर्टर इंफोसिस में सेल्स हेड थे और यहां भी मूर्ति दो बार यौन उत्पीड़न में फंस चुके थे। वर्ष 2003 में मूर्ति की एक्जेक्यूटिव सेक्रेटरी ने यौन उत्पीड़न और गलत तरीके से नौकरी से बर्खास्त करने का मुकदमा दायर किया था। तब इंफोसिस को अदालत में मामला सलटाने में 3 मिलियन डॉलर खर्च करने पड़े थे। हालांकि यह भी कहा जा रहा कि मूर्ति ने पिछले 10 सालों में आई-गेट को आईटी इंडस्ट्री में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई।












Click it and Unblock the Notifications