राहुल हुए नाराज, आरपीएन-जतिन समेत कई दिग्गजों की छुट्टी

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के 31 जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के नामों का भी ऐलान किया। यूपी के जिन क्षेत्रिय अध्यक्षों को पार्टी ने हटाया है उनमें केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह और जतिन प्रसाद भी शामिल है। इनके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद मसूद, पी एल पुनिया, राजा राम पाल, विवेक सिंह, अनुग्रह नारायण सिंह और विजेन्दर सिंह को भी उनके पद से हटाया गया है।
इनकी जगह पर अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश के लिए आठ नये जोनल प्रभारियों और आठ संयोजकों के साथ साथ 31 जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी।












Click it and Unblock the Notifications