भारत के टॉप दस शहर जहां आप रहना पसंद करेंगे

बैंगलोर। भारत ने पिछले दो दशकों ने बेहतर विकास किया है, उदारीकरण के बाद देश में लगभग 35 से 40 करोड़ का मध्‍यमवर्ग उभरा। जिसके कारण देश में बाजार बढ़ा और आर्थिक‍ विकास में भी देश ने दुनिया का ध्‍यान अपनी तरफ खींचा। विकास ने कुछ शहरों को रहने के लिए बेहतर बना दिया। रेडिफ द्वारा जारी लिस्‍ट में हमने रहने के लिहाज से भारत के दस शहरो को बिंदुवत किया। इन शहरों को जॉब अवसर, साफ सफाई, आधारभूत ढांचा, कानून व्‍यवस्‍था, साफ पानी और यातायात की सुविधाओं के आधार पर शामिल किया गया।

हालांकि जब विकास की बात की जाती है तो इसके कुप्रभाव को भी देखा जाता है, जो कि प्रदूषण जैसी समस्‍याओं के रूप में सामने आता है। लेकिन भारत के कुछ शहर ऐसे हैं जहां पर रहने के लिए बेहतर माहौल है और मानव संसाधनों को बेहतर ढंग से मैनेज किया गया है।

इसमें उभरते हुए उन शहरों को शामिल किया गया है, जिन्‍होने पिछले एक दशक में बेहतर बुनियादी सुविधाओं के कारण ध्‍यान अपनी तरफ खींचा है। इन शहरों मे युवाओं के लिए नौकरी के अपार अवसर हैं तो जीवन को आसान बनाने की सुविधाएं भी मौजूद है।

ये हैं भारत के दस शहर जो कि रहने के लिहाज से बेस्‍ट हैं-

सूरत

सूरत

हीरों के नगर के रूप में जाना जाने वाला सूरत आज रहने के लिहाज से भारत का सबसे अच्‍छा शहर है। इसे भारत का दूसरा सबसे साफ सुथरा शहर बताया जाता है। सूरज गुजरात राज्‍य में स्थित है। यह देश का सबसे तेज विकसित होता शहर है।

पुणे

पुणे

पुणे को महाराष्‍ट्र की सांस्‍कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। यह शहर शिक्षा और जॉब की अपार संभावनाओं के लिए भी युवाओं का ध्‍यान आकर्षित करता है। इसे रहने के लिहाज से भारत में दूसरा सबसे बेहतर शहर माना जाता है।

अहमदाबाद

अहमदाबाद

पिछले एक दशक में गुजरात के विकास ने देश के सामने एक मॉडल प्रस्‍तुत किया है। यहां तक की इंफोसिस के संस्‍थापक नारयणमूर्ति ने भी कहा है कि देश को गुजरात के विकास मॉडल को फॉलो करना चाहिए। अहमदाबाद को 'मैनचेस्‍टर आफ ईस्‍ट' भी कहा जाता है। गुणवत्‍ता और मूलभूत‍ ढ़ाचें के आधार पर अहमदाबाद रहने के लिहाज से तीसरे स्‍थान पर रखा गया है। 'टाइम्‍स आफ इंडिया' ने भी अहमदाबाद को रहने के लिए सबसे अच्‍छा शहर बताया है।

मुंबई

मुंबई

मुंबई भारत का सबसे अधिक और विश्‍व का चौथा सबसे ज्‍यादा जनसंख्‍या वाला शहर है। शहर का सकल घरेलू उत्‍पाद भारत में सबसे ज्‍यादा है। यह भारत के अमीरों का शहर भी कहा जाता है। व्‍यापार की संभावनाओं और रहने की बेहतर सुविधाओं के कारण इसे सबसे अच्‍छे शहरों में चौथे स्‍थान पर रखा गया है।

चेन्‍नई

चेन्‍नई

चेन्‍नई को दक्षिण भारत की सांस्‍कृतिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। यह एक प्रमुख सांस्‍क‍ृतिक, आर्थिक, व्‍यावसायिक और शिक्षा के लिए बेहतरीन शहर है। यह भारत का सर्वाधिक जनसंख्‍या वाला चौथा शहर है। यह शहर आईटी और बीपीओ सर्विस के निर्यात का एक हब है। इस शहर को रहने के लिहाज से पांचवे स्‍थान पर रखा गया

है।

कोलकाता

कोलकाता

कोलकाता को रहने के लिहाज से भारत का छठा सबसे अच्‍छा शहर माना जाता है। हालांकि प्रदूषण, ट्रैफिक, जनसंख्‍या इस शहर की मुख्‍य समस्‍या है। फिर भी यह रहने के लिए अच्‍छा माना जाता है।

जयपुर

जयपुर

गुलाबी नगरी, जयपुर एक पर्यटन केंद्र के रूप में भी जाना जाता है। इसे एशिया में सोने, हीरे और पत्‍थर के आभूषणों के निर्यात केंद्र के रूप में भी जाना जाता है। यह एक परंपरागत और आधुनिक शहर है। जिसे रहने के लिहाज से सांतवें नंबर पर रखा गया है।

हैदराबाद

हैदराबाद

हैदराबाद को भारत की फार्मास्‍युटिकल राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत का एक पर्यटन केंद्र भी है। आईटी कंम्‍पनियों के निवेश के कारण यह जॉब अवसरों के लिए भी एक बेहतर स्‍थान है।

बैंगलोर

बैंगलोर

भारत की अर्थव्‍यवस्‍था में इस शहर का विशेष योगदान है। 83 बिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ यह भारत की अर्थव्‍यवस्‍था को सपोर्ट करने वाला चौथा महत्‍वपूर्ण शहर है। इसे आईटी हब के रूप में भी जाना जाता है। इसे रहने के लिहाज से नवें नंबर पर रखा गया है।

नई दिल्‍ली

नई दिल्‍ली

भले ही बढ़ते अपराधों के कारण दिल्‍ली को क्राइम कैपिटल के रूप में जाना जाता हो, पर सुविधाओं के आधार पर रहने के लिए इसे दसवें स्‍थान पर रखा गया है। इस शहर को आर्ट, कॉमर्स, मीडिया, शिक्षा, मनोरंजन, फैशन, हेल्‍थकेयर और मीडिया के क्षेत्र में विशेष संभावनाओं के कारण बेहतर शहर भी माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+