नीतीश को मोदी के साथ दिखने में गुरेज नहीं!

पटना। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बोल बदल गए है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी से दूरी बनाकर रखने वाले नीतीश को अब मोदी के साथ दिखने में कोई गुरेज नहीं है। पहले बात-बात पर मोदी की आलोचना करने वाले नीतीश के मुंह पर मानो ताला जड़ गया हो। नरेंद्र मोदी को लेकर अब वो कुछ बोलना ही नहीं चाहते हैं।

दिल्ली की रैली में नरेंद्र मोदी पर गरजने वाले बिहार के मुख्यमंत्री अब मोदी के नाम पर होठ सिले बैठे हैं। मोदी के संग पोस्टर में दिकने पर जिस नीतीश कुमार ने बवाल मचा दिया था उन्हें आजकल वो पोस्टर भी नहीं दिख रहा हैं जिनपर उनके साथ नरेंद्र मोदी की तस्वीरें छपी थीं। बिहार के मुख्यमंत्री मोदी के साथ इस तस्वीरी मित्रता पर मोहित तो नहीं हैं, लेकिन क्रोधित भी नहीं हैं।

nitish and modi

जब इस मामले को सियासी तौर पर देखा गया तो पता चला कि नीतीश 2 जून को महराजगंज में होने वाले लोकसभा के उपचुनाव को लेकर चिंतित है। वहां जेडीयू के उम्मीदवार की परीक्षा है और ऐसे में नीतीश मोदी से बिदककर बीजेपी से बैर नहीं लेना चाहते। इसलिए वो सबकुछ चुपचाप देश सुन रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+