जीत के बाद ओबामा ने दी नवाज को बधाई, मनमोहन ने दिया भारत आने का न्यौता

barack obama
नयी दिल्ली। पाकिस्तान चुनाव में सफलता हासिल करने के बाद नवाज शरीफ को बधाई देने वालों का तांता लगा है। नवाज को बधाई देने वालों में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी शामिल है। ओबामा ने संसदीय चुनाव के सफलता पूर्वक संपन्न होने पर पाकिस्तान को बधाई दी और कहा कि उनका प्रशासन देश की नयी सरकार के साथ बराबरी के सहयोगी की तरह काम करने को तैयार है।

ओबामा ने नवाज शरीफ को बधाई देते हुए कहा कि नवाज शरीफ की जीत पर मैं पाकिस्तान के लोगों को बधाई देता हूं। अमेरिका इस ऐतिहासिक, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से असैन्य शासन के हस्तांतरण का सभी पाकिस्तानियों के साथ मिलकर स्वागत करता है। ओबामा ने कहा कि यह पाकिस्तान के लोकतांत्रिक विकास के लिए मील का पत्थर है। पाक चुनाव में सफलता हासिल करने के भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी पाकिस्तान की सियासी पार्टी पीएमएल-एन के प्रमुख नवाज शरीफ को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने उन्हें पड़ोसी मुल्क की नई सरकार के साथ मिलकर काम करने की भारत की इच्छा से अवगत कराया।

मनमोहन ने उन्हें भारत आने का न्योता भी दिया। अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्वीटर पर बधाई संदेश में पीएमओ ने लिखा है कि प्रधानमंत्री ने नवाज शरीफ और उनकी पार्टी को पाकिस्तान के आम चुनाव में मिली शानदार जीत के लिए बधाई दी. उन्होंने आतंकवादियों की धमकी के बावजूद हिम्मत दिखाते हुए बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए पाकिस्तान के लोग और राजनीतिक दलों को भी बधाई दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+