इस्तीफे के बाद भी बंसल को घेरने में जुटी बीजेपी

बीजेपी नेता किरीट सोमैया की माने तो बंसल के इस्तीफे से सारी बात खत्म नहीं होती, उन्होंने कहा कि बीजेपी इस बात की जांच की मांग करती है कि सीबीआई डायरेक्टर ने रेलवे बोर्ड के निलंबित मेंबर स्टाफ महेश कुमार को क्लीन चिट कैसे दे दी। घूसकांड में फंसे पूर्व मंत्री पवन बसंल के खिलाफ बीजेपी ने भी सबूत जुटाने शुरु कर दिए है। बीजेपी ने उन 23 बैंकों और कंपनियों के दस्तावेज सीबीआई को सौंपे हैं, जिसमें में उसे धांधली का शक है।
सीबाआई को दस्तावेज सौपने के बाद बीजेपी नेता ने कहा कि बंसल परिवार की दो कंपनियों थियोन फार्मा और मिराज इंफ्रा ने अपनी बैलेंस शीट में जो 100 करोड़ से ज्यादा की रकम अलग-अलग कंपनियों से लोन के तौर पर दिखाई है दरअसल उस रकम का जिक्र उन कंपनियों के खाते में है ही नहीं। फर्जीवाड़े का आरोप लगाचे हुए बीजेपी ने बंसल के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications