कांग्रेस ने राहुल गांधी को खुश करने के लिये गोद लिया बच्चा
भोपाल। अपने आला कमान को खुश करने के लिये हर कोई हर संभव कोशिश करता है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को खुश करने के लिये एक बच्चे को गोद ले लिया है। ये बच्चा कोई और नहीं बल्कि वो बच्चा है जिसने राहुल गांधी को भोपाल दौरे के वक्त अखबार बेचा था और राहुल गांधी ने उसे अखबार बेचने के बजाए पढ़ने की सलाह दी थी।
जैसे ही ये जानकारी मीडिया में आई प्रदेश कांग्रेस कार्यालय ने पांचवी कक्षा में पढ़ने वाले कौशल और उसके पिता दुलीचंद शाक्य को बतौर मेहमान आमंत्रित कर दिया। इस मौके पर उनके स्वागत के लिये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया मौजूद थे।

उन्होंने स्वागत करते हुए बच्चे को पढ़ाई के लिये सारी सुविधा उपलब्ध कराने, प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा उसे गोद लिए जाने और हर महीने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की और से एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
इस स्वागत समारोह में उपस्थित राजीव गांधी कॉलेज के संचालक साजिद अली ने बालक के पिता दुलीचद शाक्य को अपने कॉलेज में नौकरी देने की घोषणा भी कर दी। मालूम हो कि दुलीचद शाक्य कक्षा 6 तक पढ़े हैं। वहीं विपक्ष ने इसे चाटुकारिता बताया है।












Click it and Unblock the Notifications