रेलगेट-कोलगेट ने छीनी मंत्रियों की कुर्सी, बंसल और अश्वनी ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस ने अपना दामन बचाने के लिए कानून मंत्री को हटा दिया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी देर शाम प्रधानमंत्री आवास पहुंची। 45 मिनट की मुलाकात के बाद पवन बंसल को भी पीएम आवास पर बुलाया गया और उनसे इंसतीफा मांगा गया। बंसल ने भी आलाकमान की आदेश का पालन करते हुए तुरंत अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को सौंप दिया।
पीएम- सोनिया की मीटिंग के दौरान ही कानून मंत्री अश्वनी कुमार को भी बुलाया गया। लेकिन जब उनसे उनका इस्तीफा मांगा गया तो उन्होंने देने से इंकार कर दिया। अश्विनी कुमार लगातार अपनी बेगुनाही बताते रहे। तकरीबन आधे घंटे की बातचीत के बाद अंत में कानून मंत्री से उन का इस्तीफा लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications