मुझे कांग्रेस का सदस्य होने पर गर्व है: अश्विनी कुमार
नई दिल्ली। कोयला घोटाले पर सीबीआई की स्टेटस रिपोर्ट बदलवाने का आरोप झेल रहे पूर्व कानून मंत्री ने कहा है कि मैनें कुछ गलत नहीं किया है। मैंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आदेश के कारण दिया है। उनका कहना है कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और मुझे यकीन है कि सच्चाई की जीत होगी। मामले को लेकर जो फिजूल कंट्रोवर्सी हो रही है, उसके कारण मैने इस्तीफा दिया है।
उन्होने कहा कि मुझ पर प्रधानमंत्री को भरोसा है, मामले को तूल दिये जाने के कारण मैंने इस्तीफा दिया लेकिन मेरा मानना है कि सच सामने आएगा। साथ ही उन्होने यह भी कहा कि उन्हें इस्तीफा देने का कोई अफसोस नहीं है और कांग्रेस का सदस्य होने पर गर्व है।

कल अश्विनी कुमार ने कानून मंत्री के पद से और पवन बंसल ने रेलमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। दो मंत्रियों के इस्तीफा देने के कारण कल का दिन केंद्र सरकार के लिए 'ब्लैक फ्राइडे' करार दिया गया है। आज शाम प्रधानमंत्री अपने मंत्रिमंडल से दो मंत्रियों के इस्तीफा देने पर सफाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications