वंदेमातरम का अपमान करने वालों को देश में रहने का अधिकार नहीं: बीजेपी
नयी
दिल्ली। संसद में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम केअपमान के मुद्दे ने अब तूल पकड़ लिया है। लोकसभा की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने से पहले परंपरागत रूप से बजाई जाने वाली वंदेमातरम की धुन के दौरान बीएसपी सांसद शफीक-उर-रहमान बर्क सदन से बाहर ले गए थे। उनकी करतूत के बाज चारों ओर से उनकी किरकिरी हो रही है। बीएसपी सांसद के करतूत के बाद बीजेपी ने इसे 'तालिबानी आचरण' करार दिया। id="toptextpromo">बीजेपी
नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शफीर-उल-रहमान की निंदा करते हुए कहा कि संसद का हर सत्र राष्ट्रीय गान से शुरू होता है और उसका समापन राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के साथ होता है। नकवी ने कहाकि ये आज की नहीं पुरानी परंपरा है। सदन में सांसद द्वारा राष्ट्रीय गीत का अपमान करना दुर्भाग्यपूर्ण है। नकवी ने कहा कि बीएसपी बाबा अंबेडकर के नाम की राजनीति करती है और उनके बनाए संविधान का अपमान करती है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>नकवी
ने कहा कि जो लोग वंदेमातरम का अपमान करते है उन्हें ना संसद का हिस्सा बनने का अधिकार है और ना ही देश में रहने का अधिकार है। नकवी ने कहा कि जो लोग संविधान निर्माता बाबा साहेब आम्बेडकर के नाम और विचारधारा की राजनीति करते हैं, उनकी ओर से राष्ट्रीय गीत का अपमान किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।











Click it and Unblock the Notifications