दिल्ली में घर में घुसकर लड़की की गोली मारकर हत्या

Class 12 girl shot dead in her house in Delhi
नयी दिल्ली। दिल्ली महिलाओं के लिए बिल्कुल सुरक्षित नहीं रह गई है, ये बात को दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी मान चुकी है, लेकिन इसे सुरक्षित बनाने के लिए सरकार के तमाम दावे खोखले होते जा रहे है। सुप्रीम कोर्ट ने भी राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता जताई, वीवीआईपी सुरक्षा हटाने की बात कही,लेकिन बाते हैं बातों का क्या बाली कहावत नजर आ रही है। दिल्ली को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार और प्रशासन सिर्फ दावे कर रहा है।

दिल्ली में आज फिर एक घटना ने सुरक्षा के सवाल को खड़ा कर दिया है। दिनदहाड़े लड़की के घर में घुसकर गोली मार कर उसकी हत्या कर दी गई है। बुधविहार इलाके में घटी इस घटना के बाद लोग सन्न है। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक मुनीरका में रहने वाले लड़के ने 12वीं की छात्रा पिंकी के घर घुसकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। लड़के ने घर के सारे दरवाजे, खिड़कियां बंद कर लड़की के सीने में गोली मारदी और वहां से फरार हो गया।

गंभीर हालत में लड़की को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय लड़की की आंटी घर पर ही मौजूद थी। लड़की को गोली मारने वाले लड़के की अभी पहचान नहीं पाई है, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+