बंग्लादेश में फिर मौत का तांडव, फैक्ट्री की आग में झुलसकर 8 की मौत

bangladesh
ढाका। बंग्लादेश में मौत का तांडव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अभी हाल ही में इमारत ढहने से मलबे में दबकर 900 लोगों की मौत हो गई थी और अब इकबार फिर से मौत ने यहां अपना पैर पसारा है। राजधानी ढाका में कपड़ा फैक्ट्री में आग लग जाने से आठ लोग जिंदा जल गए।

ढाका के नजदीक राणा प्लाजा स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में आग लग जाने के कारण 8 लोग इसमें झुलस गए, जबकि कई लोग घायल हो गए। फैक्ट्री में आग कैसे लगी इसके कारणों को अभी पता नहीं चल सका है। लेकिन इस फैक्ट्री में ना तो आग बुझाने के लिए कोई इंतजाम किए गए थे और ना ही सुरक्षा के कोई इंतजाम मौजूद था।

गौरतलब है कि हाल ही में सरकार ने 18 कपड़ा फैक्ट्रियों सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने के बाद बंद करने का आदेश दिया है। बावजूद इसके फैक्ट्री में सपरक्षा के कोई भी इंतजाम नहीं किए गए थे। फैक्ट्री में लगी आग के बाद दमकल की कई गाड़ियां कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी। घायल में झुलसे लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इंलाज चल रहा है। पुलिस फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+