ड्रग्स मामले में बॉक्सर विजेन्द्र को राहत, पंजाब पुलिस को फटकार

गौरतलब है कि एनआरआई अनूप सिंह और उसके सहयोगी रॉकी को फतेहगढ़ साहिब की पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के आरोपी में 7 मार्च को गिरफ्तार किया था। इस जगह से बॉक्सर विजेंदर सिंह की कार बरामद हुई थी। जिसके बाद से ड्रग्स तस्करी मामले में विजेन्द्र सिंह का हाथ होने की आशंकाओं को लेकर पुलिस ने इस मामले की पड़ताल शरु कर दी थी। वहीं हालांकि विजेंदर के साथी बॉक्सर रामसिंह ने माना था कि रामसिंह और विजेंदर कभी-कभार ड्रग्स लिया करते थे।
पुलिस के आरोपों के बाद नैशनल ऐंटी डोपिंग एजेंसी ने विजेंदर का डोप टेस्ट किया था जिसका परिणाम नेगेटिव आया था लेकिन पंजाब पुलिस ने इसे मानने से इंकार कर दिया था।
पुलिस ने इसके खिलाफ अदालत में याचिका दायर की थी और कहा था कि विजेन्द्र चंड़ीगढ़ के फोरेंसिक लैब में अपने नमूने दे। लेकिन आज अदालत ने पुलिस की इस दलील को खारिज कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
