पाकिस्तान भेजा जाएगा सनाउल्ला का शव
चंडीगढ़। पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह की चंडीगढ़ के पीजीआई में मौत हो गई है। सुबह तकरीबन 7 बजे उसकी अस्पताल में मौत हो गई। 3 मई को जम्मू कश्मीर की जेल में कैद सनाउल्ला पर एक बारतीय कैदी ने हमला किया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सनाउल्ला डीप कोमा की हालत में था।
पाक कैदी की मौत के बाद पाकिस्तान ने सनाउल्लाह के शव की मांग की है। पाकिस्तान की मांग पर विचार करते हुए भारत ने पाक कैदी का शव पाकिस्तान को सैंपने का आदेश दे दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद सनाउल्ला का शव पाक सरकार को सौंप दिया जाएगा।
विशेष विमान के जरिए सनाउल्ला के शव को पाकिस्तान भजा जाएगा। पाकिस्तानी कैदी के परिजन कुछ दिनों से चंडीगढ़ में ही हैं। उन्हें सनाउल्लाह की मौत की जानकारी दे दी गई है।

पाकिस्तान कैदी सनाउल्ला की मौत के बाद पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सनाउल्लाह को जानबूझ कर मारा गया है। पाक ने कहा कि सनाउल्लाह की मौत की इंटरनेशनल जांच एजेंसी से जांच की जाए।
सियालकोट निवासी सनाउल्लाह को 1999 में गिरफ्तार किया गया था। आतंकवाद निरोधक कानून-टाडा के तहत दोषी ठहराए जाने के बाद उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। हमला हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications