शेवरले ने पेश की पहली एमपीवी इंज्वॉय, कीमत 5.49 लाख
शेवरले ने भारतीय बाजार में अपनी पहली एमपीवी कार इंज्वॉय को पेश कर दिया है। बेहद ही आकर्षक लुक, दमदार इंजन क्षमता और बेहतरीन स्पेश के साथ शेवरले ने भारतीय बाजार में अपनी इस कार को पेश किया है। भारतीय बाजार में कंपनी ने इस कार को पेट्रोल और डीजल दोनों ही संस्करण में पेश किया है। कंपनी ने इस कार के पेट्रोल वैरिएंट की शुरूआती कीमत 5.49 लाख रुपये तय की है। वहीं डीजल संस्करण की शुरूआती कीमत 6.69 लाख रुपये तय की है।
शेवरले इंज्वॉय भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल दोनों मिलाकर कुल 8 वैरिएंट में उपलब्ध है। जिसमें कंपनी ने 7 सीटर और 8 सीटर दोनों ही वैरिएंट को पेश किया है। कंपनी ने इस कार के भीतर बेहद ही शानदार फीचर्स और बेहतरीन स्पेश प्रदान किया है। लांग टूअर के लिए यह कार एक आदर्श फैमिली कार है। इसके अलावा कंपनी ने इस कार की कीमत को भारतीय मानकों के अनुसार ही तय किया है।
आपको बता दें कि कंपनी ने इस कार को विशेषकर भारतीय बाजार को ध्यान में रखकर तैयार किया है। नई इंज्वॉय एक बेहद ही शानदार एमपीवी है। कंपनी ने इस कार के पेट्रोल वैरिएंट में 1.4 लीटर के क्षमता का इंजन और डीजल संस्करण में 1.3 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन प्रयोग किया है। कंपनी ने कार के इंटीरियर को बेहद खास तैर पर तैयार किया है। ब्लैक और बीज के ड्यूअल कलॅर टोन में डैशबोर्ड को तैयार किया है। इसके अलावा फ्रंट सीट के लिए कुल 5 एसी वेंट का प्रयोग किया है जो कि लंबे सफर के दौरान भी यात्रा को सुगम बनायेगा। तो आइये संक्षेप में देखते हैं शेवरले इंज्वॉय की कीमत और उसके वैरिएंट के बारें में।
शेवरले इंज्वॉय पेट्रोल संस्करण के वैरिएंट और उनकी कीमत:
वैरिएंट बैठने की क्षमता कीमत (एक्सशोरूम दिल्ली)
इंज्वॉय एलएस 8- सीट 5.49 लाख
इंज्वॉय एलएस 7- सीट 5.64 लाख
इंज्वॉय एलटी 7- सीट 6.31 लाख
इंज्वॉय एलटीजेड 7- सीट 6.99L लाख
शेवरले इंज्वॉय डीजल संस्करण के वैरिएंट और उनकी कीमत:
वैरिएंट बैठने की क्षमता कीमत (एक्सशोरूम दिल्ली)
इंज्वॉय एलएस 8- सीट 6.69
इंज्वॉय एलएस 7- सीट 6.75
इंज्वॉय एलटी 7- सीट 7.42
इंज्वॉय एलटीजेड 7- सीट 7.99













Click it and Unblock the Notifications